राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद, उत्तर प्रदेश मे आपका स्वागत है..

मण्डी समितियों के कार्य संचालन तथा उनकी विकास योजनाओं की निगरानी, नियंत्रण और मार्गदर्शन के लिए वर्ष 1973 में प्रदेश स्तर पर राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद की स्थापना की गयी मण्डी परिषद के कुशल नेतृत्व में मण्डी समितियों ने अधिनियम के प्राविधानों को प्रभावी ढंग से लागू कर कृषि मण्डियों में किसानों को न्यायोचित व्यवहार तथा उनकी उपज का प्रोत्साहन मूल्य दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है फलस्वरूप विनियमित मण्डियों की आवक और आय में उत्तरोत्तर वृद्वि होती गयी है|